LIVE: कुमारस्वामी ने कहा, हमारा लक्ष्य 28 सीटों पर कांग्रेस को हराना है

लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनावी कैंपेन में तेजी ला दी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाने में लगे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा-चुनावी चंदे में सबसे अधिक एक करोड़ और 10 लाख के बॉन्ड

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एडीआर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनावी चंदे में सबसे अधिक बॉन्ड एक करोड़ के और फिर 10 लाख के थे।

गुवाहाटी युनिवर्सिटी में CAA विरोधी पोस्टर फाड़े जाने पर छात्रों के बीच मारपीट, कई घायल

असम के गुवाहाटी युनिवर्सिटी में छात्रों के गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीएए विरोधी पोस्टर फाड़े जाने के बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में कई छात्र घायल भी हुए हैं।

नई सरकार के गठन से पहले बदल जाएगी संसद, जानिए क्या-क्या हो रहे बदलाव

नई सरकार के गठन से पहले संसद भवन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। यह बदलाव जून तक संपन्न होने की संभावना है। प्लान के अनुसार, अब सांसदों के कार्यालय भी बनवाये जा रहे हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड में दर्ज यूनिक अल्फ़ा-न्यूमेरिक नंबर्स का सीक्रेट क्या है? आपको भी जान लेना चाहिए

चुनावी चंदे का मामला गरमाया हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कहा कि वह यूनीक बॉन्ड नंबर्स के इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी हर जानकारी 21 मार्च तक कोर्ट को सौंप दे।

इलेक्टोरल बॉण्ड के बाद अब ‘पीएम केयर्स फंड’ की बारी! कांग्रेस ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल; पूछे ये सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम केयर्स फंड की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि चुनावी बॉण्ड की तरह ‘पीएम केयर्स फंड’ भी एक घोटाला है, जिसके सामने आने का इंतजार है।

बिहार: इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारा हो गया तय, लेकिन कई सीटों पर अभी भी फंसी है बात

एनडीए के बाद अब बिहार में इंडिया गठबंधन की सीटों का भी बंटवारा भी लगभग तय हो गया है। कुछ लोकसभा सीटों को छोड़कर सहयोगी दलों के बीच बात बनती हुई दिख रही है।

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में CJI की SBI को कड़ी फटकार, बोले- ‘बच नहीं सकते, सब बताना पड़ेगा’

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा सब बताना पड़ेगा। वहीं, एसबीआई ने कोर्ट से कहा कि उसे बदनाम किया जा रहा है।

कर्नाटक में पीएम मोदी ने समझाया गणित-क्यों चाहिए अबकी बार, सीटें 400 पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने बताया कि क्यों इस बार 400 पार सीटों की जरूरत है।

कौन हैं बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार जिन्हें EC ने हटाया? माना जा रहा सीएम ममता बनर्जी का करीबी

चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तारीखों के ऐलान के कुछ ही दिन बाद कई राज्यों के अधिकारियों को हटा दिया है। इनमें से एक पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार हैं, इन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में एनडीए की सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

बिहार में एनडीए में पांच दल शामिल हैं। इस बार राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर यह पांच दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए 17+16+5+1+1 का फ़ॉर्मूला तय हुआ है।

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को झटका, पार्टी नेता के साथ बीजेपी में शामिल हुईं BSP सांसद

लोकसभा चुनाव के पहले ही मायावती को करारा झटका लगा है। मायावती की पार्टी बीएसपी सांसद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।